नशा विरोधी टास्क फोर्स ने NH 53 पर पकड़ा 23 किलो गांजा  | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नशा विरोधी टास्क फोर्स ने NH 53 पर पकड़ा 23 किलो गांजा  | New India Times

महाराष्ट्र के जलगांव में नशा विरोधी कृति दल ने 23 किलो गांजा रंगेहाथ पकड़ा है। नशीले पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स नासिक टीम में शामिल पुलिस हवलदार कालीचरण बिऱ्हाडे ने मुखबिरों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर नागपुर – मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हरताले गांव के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। धोबी पिंप्री ब्लॉक मुक्ताई नगर निवासी रविंद्र उमराव बेलदार उम्र 35 नैनो कार नं CJ 04 AK 2900 में 22 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ पाया गया।

पुलिस के मुताबिक इस गांजा की मार्केट कीमत 2 लाख 21 हजार 700 है। बेलदार को हिरासत में लेने पर उसने बताया कि वो माल का वितरण करता है इस श्रृंखला मे उसके साथ और भी संगीसाथी है। टास्क फोर्स यूनिट ने माल जब्त कर मुक्ताई नगर पुलिस मे आरोपी बेलदार के खिलाफ The Narcotic Drug And Psychotropic Substances Act 1985 की धारा 8(सी) , 20(ब)(ii) , 29 तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

प्रकरण में आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रकाश पवार कर रहे है। Narcotics Department टास्क फोर्स नासिक विभाग की विशेष महासंचालक शारदा राउत , उप-महासंचालक प्रवीण पाटिल समेत सीनियर्स के मार्गदर्शन मे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वर्किंग यूनिट में कालीचरण बिऱ्हाडे , रेहान खान , विश्वास बेरड , गणेश मिसाळ , गणेश ढामळे , राहुल पुकळे , राधेश्याम पवार , गणेश माळी , उत्तम खरपडे , प्रभाकर ढसाळ , वैभव पांढरे , दिनेश शिंदे , बाबासाहेब भवर , चेतन महाजन ने योगदान दिया। जनहित को लेकर सूचना के प्रसार की मंशा को लेकर हम खबर में प्रेस नोट को प्रकाशित कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article