10 वर्षीय अरमान अली ने रखा 28वां रोजा, दिया नेक कार्यों का संदेश | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्थानीय तहसील क्षेत्र के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तेलियाडीह निवासी 10 वर्षीय अरमान अली ने 28वां रोजा रखकर नेक कार्य करने का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तेलियाडीह निवासी क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अबरार अली के 10 वर्षीय पुत्र अरमान अली ने रमजान माह के अंतिम अशरे के 28वें दिन का रोजा रखा।

आपको बता दें कि पवित्र रमजान माह के 30 दिनों को दस-दस दिन के तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत (दया) का होता है, दूसरा अशरा गुनाहों से माफी मांगने का होता है और तीसरा अशरा जहन्नम (नरक) से बचाव का होता है।

अरमान अली ने 28वां रोजा रखकर लोगों को नेक कार्य करने, गुनाहों से तौबा करने और बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया है। अरमान का कहना है कि घर वालों के मना करने के बावजूद उन्होंने यह रोजा खुशी और शौक से रखा, ताकि लोगों को नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article