मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर में रविवार को सर्व समाज होली महोत्सव का भव्य आयोजन हयात मैरिज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजी अमित शर्मा शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा विधायक चेतराम, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा तथा एसपी सिटी देवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक संजय गुप्ता (पाइप वाले) ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों और क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही।
आयोजक संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि एडीजी अमित शर्मा, भाजपा विधायक चेतराम, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

