अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत) ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की समाजसेवी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डॉ. नेहा गुप्ता को संगठन के डिजिटल मीडिया विभाग की प्रदेश संयोजक (छत्तीसगढ़ इकाई) की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट द्वारा यह मनोनयन किया गया।
संगठन की राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप (मुंबई) के अनुसार, डॉ. नेहा गुप्ता पूर्व में स्थायी लोक अदालत की सदस्य रह चुकी हैं और देशभर के विभिन्न सामाजिक व साहित्यिक संगठनों के साथ जुड़कर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल मीडिया विभाग की प्रदेश संयोजक के रूप में डॉ. नेहा गुप्ता संगठन के उद्देश्यों, पत्रकार सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनका यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

