एटीएम मशीन तोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने के प्रयास में युवक की रफ्तार। पुलिस के अनुसार खुटार शनिवार के रात करीब 11.50 पर चिता मोबाइल गस्त पर थी, सूचना मिली कि खुटार तिकुनिया तिराहे पर लगे इण्डिया एटीएम में चोरी करने के उद्देश्य से एक व्यक्ति एटीएम को तोड़ कर चोरी करने की कोशिश कर रहा है, सूचन हे0का0 112 उपेंद्र कुमार, होम सुधीर गुप्ता के साथ का तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि एटीएम के अंदर एक व्यक्ति मशीन में तोड़फोड़ कर रहा है, सिपाही ने साहस का परिचय देते हुए, इंडिया एटीएम के पास से गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल पांडे पुत्र मुनीश पांडे उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला राय टोला थाना खुटार बताया।

अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2)/62/324(4)/331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशाल का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.