हैदर अब्बास चाँद पुनः भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों में खुशी की लहर | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;

हैदर अब्बास चाँद पुनः भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों में खुशी की लहर | New India Times

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक भाजपा अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद को पुनः प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों में जबरदस्त जोश व खरोश देखने को मिल रहा है। लोगों ने बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया है।

मुबारकपुर आज़मगढ़ के अल्पसंख्यक मोर्चे के युवा भाजपा नेता परवेज़ आज़मी जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हैदर अब्बास चाँद को पुनः अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर पुरे प्रदेश में खुशी की लहर है। प्रदेश में जगह-जगह खुशी जाहिर करते हुए का जश्न मनाया जा रहा है। समर्थकों ने युवा अल्पसंख्यक भाजपा नेता परवेज़ आज़मी के नेतृत्व में एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी ज़ाहिर किया और लोगों को बधाई देते हुए परवेज़ आज़मी ने कहा की इससे पार्टी को और मज़बुती मिलेगी और साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए भरपुर मदद मिलेगी। परवेज़ आज़मी ने कहा कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सक्षम लीडर मनोनीत किये जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय महेन्द्र नाथ पाण्डे जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को मुबारकबाद देते हुए हम तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।

इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद चौरसिया, हाजी अली एमाम, मोहम्मद मुश्तफा नेवादा, राहुल बरनवाल, हुसैन अली, ब्रिजेश चौरसिया, गौहर अली, फैज़ुल हसन, नायाब आज़मी, नसीर हैदर आदि लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article