भिवंडी के यार्न कारखानें में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

शारिफ अंसारी, भिवंडी (महाराष्ट्र), NIT;

भिवंडी के यार्न कारखानें में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पावरलूम क्षेत्र भंडारी कंपाउंड स्थित ट्विस्टिंग कारखानें में रात करीब साढ़े 9 बजे अचानक हुए शार्ट शर्किट से आग लग गयी जिससे कारखाने में रखा हुआ लाखों रूपये का यार्न जलकर राख हो गया। आग लगते ही कारखाने में कार्यरत मजदूर जान बचाकर बाहर निकल गये जिससे बडी अनहोनी टल गयी। सूचना मिलते ही मनपा फायर अधिकारी डीएन साल्वी के नेतृत्व में फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर 3 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझानें में करीब 2 घंटे बाद कामयाब हुए। आग बुझने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली।

भिवंडी के यार्न कारखानें में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी पावरलूम क्षेत्र भंडारी कंपाउंड में उमेश भोईर का ट्विस्टिंग कारखाना की यूनिट है। घटना के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे कारखाने से अचानक आग की लपटें उठती देखकर कार्य में जुटे मजदूर सुरक्षा की खातिर फ़ौरन जान बचाकर बाहर निकल गये जिससे अनहोनी टल गयी यार्न ट्विस्टिंग कारखानें में लगी भीषण आग से समूचे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गयी व आसमान काले धुवें से भर गया जिससे क्षेत्रीय लोगों को सांस लिए जानें में भी परेशानी झेलनी पड़ी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम नें कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाये जानें में कामयाबी हासिल की.पुलिस मामला दर्ज कर आग लगनें के कारणों का पता तलाश रही है. समुचित जांच के बाद ही आग लगने की सच्चाई का खुलासा होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.