वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

लखीमपुर खीरी जिला के थाना कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के रज़ागंज क्षेत्र की उल्ल नदी के मनवापुर ,बक्खारी , बिझौली घाट से इन दिनों खनन माफिया दिन व रात में रामपुर गोकुल, बेरिहा झाल से बालू निकाल कर अवैध खनन कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन अपको सुबह तड़के यह बालू से लदी ट्रेक्टर ट्राली शरदानहर व क्षेत्र की सडकों पर फर्रटा भरते हुए नजर आयेगी।

शाम ढलते ही अंधेरा होने पर जेसीबी गरजने लगती है। आरोप है कि पुलिस, तहसील कर्मियों से खनन माफिया साठ गांठ कर कृषि योग्य उपजाऊ जमीन को चार से पांच फिट गहराई से खोदकर ताल कर रहे हैं। क्षेत्र के खम्हौल ,वनभल्लिया, कोरवा बेहड़ा में जेसीबी द्वारा धडल्ले से खनन हो रहा है। ओवर लोड डम्फर ट्राली निकलने से बनी पेन्टेड पक्की सड़क टूट कर जर्जर हो गयी है। जिससे शासन प्रसाशन बिल्कुल आनजान बना हुआ है।
