होलिका दहन को लेकर सख्ती, थानों का होगा औचक निरीक्षण, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,<br>मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिक आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभानी होगी।

रविवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय, भोपाल से प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी रेंज आईजी, डीआईजी, पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना और एडीजी इंटेलिजेंस श्री ए. साईं मनोहर सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान विशेष निगरानी रखी जाए और पुलिस का सूचना तंत्र और अधिक सक्रिय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हर छोटी-बड़ी घटना पर बारीकी से नजर रखी जाए और कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने दिया जाए। जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना पुलिस की जिम्मेदारी है।

होलिका दहन को लेकर सख्ती, थानों का होगा औचक निरीक्षण, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,<br>मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश | New India Times


गैर विवादित स्थल पर होलिका दहन
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन केवल गैर विवादित स्थलों पर ही किया जाए। शांति समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर समाज के प्रभावशाली और जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

औचक निरीक्षण और ग्रेडिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं आगामी दिनों में प्रदेश के पुलिस थानों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। पुलिस थानों के कार्य-व्यवहार और पब्लिक फीडबैक के आधार पर उनकी ग्रेडिंग की जाएगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर कार्रवाई में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

पेट्रोलिंग बढ़ाने और क्विक रिस्पांस के निर्देश
त्योहारों के मद्देनजर पेट्रोलिंग बढ़ाने, कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने तथा किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुष्क दिवस के प्रावधान का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

परीक्षा केंद्रों और हॉस्टलों पर विशेष निगरानी
मुख्यमंत्री ने वर्तमान में चल रही परीक्षाओं को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों और छात्रावासों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बस ऑपरेटर्स पर कार्रवाई के निर्देश
त्योहारों के दौरान यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे मामलों पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी मैदानी अधिकारियों ने बताया कि शांति समिति की बैठकें आयोजित कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने के लिए बधाई देते हुए आगे भी इसी समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.