उदयपुरा टोल के पास भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल | New India Times

तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:

उदयपुरा टोल के पास भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ्तार इनोवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल | New India Times

रायसेन जिला के उदयपुरा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के समीप करियागांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक देवरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनोवा कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई।

108 एम्बुलेंस की तत्परता से बची जान
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस (CG 04 NS 4609) के पायलट उपदेश नाथ और ईएमटी शरद ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। साथ ही इनोवा चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और आमजन दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.