अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
देश की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहे तथाकथित दिल्ली शराब प्रकरण में दिल्ली की न्यायालय द्वारा Arvind Kejriwal, Manish Sisodia समेत आम आदमी पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं को सम्मानपूर्वक बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने इसे सत्य, लोकतंत्र और जनआस्था की ऐतिहासिक विजय बताया है।
इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने अपने बयान में कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर विपक्ष की आवाज़ को दबाने और आम आदमी पार्टी की छवि धूमिल करने का जो सुनियोजित प्रयास किया गया था, वह आज न्यायालय के निर्णय से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। यह केवल कानूनी जीत नहीं, बल्कि ईमानदारी और संघर्ष की भी जीत है।
इमरान लतीफ़ ने कहा कि डुमरियागंज से लेकर दिल्ली तक अब ईमानदारी और मोहब्बत की राजनीति की ताकत और बढ़ेगी।
साज़िशों और झूठे आरोपों के बावजूद Arvind Kejriwal और Manish Sisodia के नेतृत्व में जो संघर्ष हुआ, उसने यह साबित कर दिया कि सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। 23 साथियों का सम्मानपूर्वक बरी होना इस बात का प्रमाण है कि न्याय अंततः सत्य के साथ खड़ा होता है।
इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने आगे कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और Bharatiya Janata Party द्वारा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर जो वातावरण बनाया गया, वह अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। लोकतंत्र में विरोधी विचारधारा को कुचलने का प्रयास देश के संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है।
डुमरियागंज में आम आदमी पार्टी के साथ अपने निरंतर संघर्ष का उल्लेख करते हुए इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने कहा कि हमने हर परिस्थिति में सत्य और संविधान का साथ दिया है। डुमरियागंज की धरती से हमने भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ जो आवाज़ बुलंद की है, वह दिल्ली तक गूंजेगी। कोर्ट के फैसले ने हमें ताकत दी है।
हमारी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा, पारदर्शिता और भाईचारे के लिए है। उन्होंने अंत में कहा कि यह लड़ाई यहीं समाप्त नहीं होती। डुमरियागंज से लेकर दिल्ली तक भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों, सामाजिक सद्भाव और ईमानदार राजनीति के लिए पहले भी डटी थी और आगे भी चट्टान की तरह डटी रहेगी।

