गोरखपुर में संत रविदास जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया 649वां जन्मोत्सव | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर 1 फरवरी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला रविदास महासभा, गोरखपुर के तत्वावधान में परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649वां जन्मोत्सव एवं 80वां वार्षिक जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

मुख्य समारोह अलवापुर स्थित प्राचीन रविदास मंदिर परिसर में प्रातः 8:30 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया गया, जहां गुरु रविदास जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन महामंत्री दयानंद भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर महानगर के विभिन्न मोहल्लों से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध की आकर्षक, मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही समाज सुधार, देशप्रेम और भक्ति से संबंधित झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

विशाल शोभा यात्रा अलवापुर रविदास मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर महिलाएं, बच्चे, युवक एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

अलवापुर, नरसिंहपुर, गाजीरौजा, अंधियारी बाग, बिचऊपुर, तिवारीपुर, हजारीपुर, तुर्कमानपुर सहित अनेक मोहल्लों से झांकियां शोभा यात्रा में शामिल रहीं।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बेनी प्रसाद, बालकरन, सोमई प्रसाद, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार भारती, संत राज भारती, कोषाध्यक्ष शुकदेव प्रसाद, व्यवस्थापक पूर्णमासी, मीडिया प्रभारी राजकुमार, सहायक मंत्री राजकुमार भारती, संगठन मंत्री बृजमोहन भारती, सूचना प्रचार मंत्री बुद्धप्रिय गौतम, विधि सलाहकार राजन कुमार एडवोकेट, कार्यालय सचिव पुष्कर सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article