कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का उच्चस्तरीय निरीक्षण, नवाचारों और किसान हित कार्यों की हुई समीक्षा | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना का उच्चस्तरीय निरीक्षण, नवाचारों और किसान हित कार्यों की हुई समीक्षा | New India Times

इटवा विधानसभा क्षेत्र स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, सोहना का आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी एवं माननीय सांसद श्री जगदंबिका पाल जी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर 305 विधानसभा इटवा के भाजपा नेता एवं अधिवक्ता श्री जयवर्धन तिवारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित मखाना उत्पादन इकाई, मुर्गी पालन इकाई, लाइन सोइंग पद्धति से गेहूं की खेती तथा स्ट्रॉबेरी की उन्नत खेती का अवलोकन किया गया। साथ ही केंद्र द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों एवं अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

माननीय अतिथियों ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को भी सुदृढ़ करते हैं।

कृषि के क्षेत्र में नवाचार और किसान सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास निश्चित रूप से आने वाले समय में सकारात्मक और लाभकारी परिणाम देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article