सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times


सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में पुरस्कार समारोह व भैया बहनों का सहभोज कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भुपेश भानपुरिया व श्रीमती मंगला जोशी व श्रीमती गायत्री देवी शर्मा इन अतिथियों द्वारा भैया बहनों को पुरस्कार वितरित किए गये।ओर विधालय की दीदी हिना दीदी द्वारा विधालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का परिचय विधालय के प्रधानाचार्य धनराज काग ने कराया स्वागत विधालय की तीनों पाली प्रमुख श्रीमती उषा काग, श्रीमती रश्मि शर्मा व श्रीमती रिंकु पंड्या ने किया।

सरस्वती शिशु मंदिर मेघनगर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

कार्यक्रम का संचालन विधालय की दीदी श्रीमती निर्मला नायक ने किया मुख्य अतिथि द्वारा भैया बहनों को उद्बोधन में कहा की सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों को संस्कार वान ओर देश भक्ति से ओतप्रोत बनाया जाता है। शिशु मंदिर में पढ़ने वाले भैया बहन समाजसेवी व राष्ट्र सेवा भावी होते हैं भैया बहनों को पुरस्कार श्रीमती दिपमाला अर्चित जैन व हितेश नायक व स्व श्री राजमल चंडालिया परिवार की ओर से दिया गया भैया बहनों का सहभोज नगर समाजसेवी के सहयोग से किया गया। विधालय के प्रधानाचार्य ने शिशु मंदिर को सहयोग करने वाले भाई बन्धु व अतिथियों का आभार व्यक्त किया व उन्होंने कहा की जब जब शिशु मंदिर में आवश्यकता होती है समाज शिशु मंदिर के साथ खड़ा रहता है और सहयोग करता है उन्होंने कहा विधालय की स्थापना 2005 में की गई थी 50 भैया बहनों की संख्या से शुरुआत की थी जो आज 2026 में 900 भैया बहनों का विशाल वटवृक्ष खड़ा हुआ है अतः शिशु मंदिर में भैया बहनों शारिरिक व बौद्धिक विकास किया जाता है कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय की दीदी व आचार्य का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का विसर्जन सहभोज व शांति मंत्र के साथ समाप्त किया गया ।