शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोरखपुर की एक बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने किया एवं संचालन महामंत्री रामसूरत यादव ने किया। जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती ने अपने संबोधन में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों का लम्बित माँग छूटा हुआ इंक्रीमेंट आप लोगों को जल्द मिलेगा। आप लोग धैर्य रखें आप लोग संगठन पर विश्वास करें बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, महामंत्री रामसूरत यादव, जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान, जिला संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, जिला संप्रेक्षक उमेश सिंह, एवं जिला और ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
