आरपीएफ पोस्ट जुन्नारदेव द्वारा यात्रियों एवं छात्रों को ज्वलनशील-विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध किया जागरूक | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आरपीएफ पोस्ट जुन्नारदेव द्वारा यात्रियों एवं छात्रों को ज्वलनशील-विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध किया जागरूक | New India Times

आरपीएफ पोस्ट जुन्नारदेव द्वारा परासिया रेलवे स्टेशन तथा आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा न करने की समझाइश देते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म क्षेत्र तथा ट्रेनों में सघन जांच भी की गई।

इसके साथ ही आरपीएफ टीम द्वारा परासिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांदीपनी स्कूल एवं न्यूटन स्कूल, चीखली में जाकर ग्रामीण नागरिकों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों तथा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान के अंतर्गत बताया गया कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा न करें, रेलवे लाइन पार न करें, चलती ट्रेनों पर पत्थर न फेंकें तथा स्टोन पेंटिंग जैसे अपराधों से दूर रहें।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, स्मार्ट सहेली योजना, मानव तस्करी तथा जहरखुरानी से संबंधित अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

यात्रियों को यह भी बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।

आरपीएफ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नागपुर से प्राप्त प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में यह जागरूकता अभियान आरपीएफ पोस्ट जुन्नारदेव द्वारा चलाया गया, जिसमें निरीक्षक गिरीश चंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक तुलसी वर्मा, प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह एवं आरक्षक उमेश यादव की सक्रिय सहभागिता रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article