सातवें वेतन निर्धारण अनुमोदन का कार्य शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च तक पूरा किए जाने का कलेक्टर ने दिया निर्देश | New India Times

अविनाश द्विवेदी, सागर (मप्र),NIT;

सातवें वेतन निर्धारण अनुमोदन का कार्य शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च तक पूरा किए जाने का कलेक्टर ने दिया निर्देश | New India Times

राज्य शासन के समस्त शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के सातवें वेतन निर्धारण अनुमोदन का कार्य शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च 18 तक शत प्रतिशत कराये जाने के निर्देश कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने दिये हैं। पूर्व के वेतन निर्धारण जैसे छटवें वेतनमान, देय समयमान आदि पूर्व के समस्त वेतन निर्धारण अनुमोदन के लिये लंबित है, तहसील कार्यालय हटा में 7 एवं 8 फरवरी को शिविर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्संबंध में अवगत करायें कि वे कार्यालय में लंबित प्रकरणों तथा छटवें वेतनमान, सातवें वेतनमान एवं समयमान आदि के प्रकरण समस्त आदेशों सहित अलग-अलग तैयार कर शिविर में प्रस्तुत करें, ताकि शासन की मंशानुरूप वेतन निर्धारण का कार्य समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके, इस कार्य को प्राथमिकता दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article