हमीदिया हॉस्पिटल के कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन , एजाइल कंपनी पर एरियर न देने का भी लगा आरोप | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिस से कर्मचारियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर सैलरी न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।कर्मचारियों के अनुसार उनके भुगतान में जो बढ़ोतरी की गई थी, उसका एरियर अब तक नहीं दिया गया है। यह एरियर देने का आदेश श्रम विभाग इंदौर द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद संबंधित एजाइल कंपनी ने अब तक भुगतान नहीं किया है।

हमीदिया हॉस्पिटल के कर्मचारियों को चार महीने से नहीं मिला वेतन , एजाइल कंपनी पर एरियर न देने का भी लगा आरोप | New India Times

कर्मचारियों का आरोप है अन्य सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को बढ़ी हुई राशि का एरियर दे दिया है, लेकिन एजाइल कंपनी ने अब तक आदेश का पालन नहीं किया। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे कई बार कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द ही वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

फिलहाल इस पूरे मामले पर एजाइल कंपनी के प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.