आंगनवाड़ी स्कूलों में शोभा की सुपारी बनी हैंड वॉश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 4–5 वर्ष पूर्व नल-जल योजना मिशन के तहत शासन-प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों में बच्चों के लिए हैंडवॉश बनाए गए थे। पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा हैंडवॉश के साथ पानी की टंकियां भी स्थापित की गई थीं।

परंतु आज तक न तो पानी की टंकियों में नियमित जल आपूर्ति हो रही है और न ही हैंडवॉश व्यवस्था चालू की गई है। अधिकांश स्थानों पर नल खराब हो चुके हैं, कई नल जाम पड़े हैं, और हैंडवॉश सेट की सफेद टाइलें कमजोर होकर टूटने लगी हैं। इस कारण पूरी व्यवस्था सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब आंगनवाड़ी और स्कूली बच्चों को हैंडवॉश योजना का वास्तविक लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों से इस ओर तत्काल ध्यान देने और सभी हैंडवॉश व्यवस्थाओं को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.