तामिया हिल स्टेशन को मिल रही फिल्मी पहचान, बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स व वेब सीरीज़ की शूटिंग का ऐलान | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया हिल स्टेशन को मिल रही फिल्मी पहचान, बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स व वेब सीरीज़ की शूटिंग का ऐलान | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तामिया हिल स्टेशन को फिल्म उद्योग में नई पहचान दिलाने की दिशा में कोलंबस मल्टीमीडिया फ़िल्म्स एंड प्रोडक्शन के सीईओ ओमर गुल ख़ान लगातार प्रयासरत हैं। फिल्मों के माध्यम से वे तामिया को एक प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रहे हैं। अब तक उनकी टीम द्वारा तामिया में 9 फिल्मों की शूटिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है।

इस अवसर पर ओमर गुल ख़ान ने छिंदवाड़ा जिला प्रशासन के कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, एसपी, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), ग्राम पंचायत, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपनी टीम के प्रमुख सदस्य आकाश मंडराह की सराहना करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान क्रू की सभी आवश्यकताओं को समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरा करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

ओमर गुल ख़ान ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में तामिया और छिंदवाड़ा जिले में और भी फिल्मों, बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स तथा वेब सीरीज़ की शूटिंग लाई जाएगी, जिससे क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.