आगामी होली के त्यौहार को लेकर सीओ सिटी ने थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों के साथ की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी इन्चार्जों के साथ आगामी होली पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। संवेदनशील स्थानों की पहचान, पूर्व विवादों की समीक्षा, जुलूस,होली मिलन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने  सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इन्चार्जों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त, सतर्क निगरानी एवं समय रहते आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शान्ति बनाए रखने की अपील करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.