सागर: पीएचई के अफसर और ड्राइवर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

सागर से इस वक्त की बड़ी खबर है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के कार्यपालन यंत्री और उनका ड्राइवर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं। इस कार्रवाई को सागर लोकायुक्त ने अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे बिहार के ठेकेदार शैलेश कुमार ने शिकायत की थी। उनके मुताबिक, सरकार ने अधूरे जल जीवन मिशन कार्यों को रिवाइज किया और उन्हें 2 करोड़ 16 लाख रुपये का काम मिला था।

पीएचई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस. एल. बाथम ने 3.5% कमीशन की मांग की। सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ, लेकिन शैलेश कुमार ने रिश्वत देने से इनकार किया और लोकायुक्त को सूचना दी।

लोकायुक्त ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और शैलेश द्वारा दी गई पहली किश्त डेढ़ लाख रुपये लेने के समय बाथम और उनके ड्राइवर फूल सिंह को पकड़ लिया। फिलहाल, दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है।

जिले के एक बड़े अधिकारी के इस तरह ट्रेप होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.