समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए जे.जी शेख | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT;

समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए जे.जी शेख | New India Timesहिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल कायम करते हुए धुले फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के वनपाल जे.जी शेख ने अपनी पूरी सर्विस ईमानदारी और लगन के साथ की है और रिश्तेदारों में उनके अच्छे कामों की एक अलग छवि है। कल जे.जी शेख धुले जिला फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वनपाल औधे से रिटायर हुए हैं। धुले शहर के हाजी हाकम मियां बड़े मियां हॉल में जे.जी शेख का विदाई कार्यक्रम रखा गया था। उस कार्यक्रम में धुले जिले के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के रेंजर आए थे। उन्होंने अपने भाषण में जे. जी शेख और उनके कार्य के बारे में और उनकी सर्विस के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें बताईं।उन्होंने कहा कि जे.जी शेख हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं, ऐसे व्यक्ति सभी डिपार्टमेंट में होने चाहिए। बहुत खूबसूरत अंदाज में जिले के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सभी रेंजरों ने अपने मनोगत में प्रशंसा की और धुले जिले में जे.जी शेख ने जहां-जहां सर्विस की वहां के लोगों ने और रिश्तेदारों ने बड़ी संख्या में सत्कार किया
जे.जी शेख इनकी रिश्तेदार के प्रतीक प्रेम दया किसी के सुख दुख में जाना आना रिश्तेदारों से मोहब्बत करना इस कार्य को देखते हुए उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था की ओर से समाज गौरव पुरस्कार से संस्था के अध्यक्ष सलीम शेख (पत्रकार) और बज्मे फरोगे मिल्लत संस्था के अध्यक्ष हाजी सलाहुद्दीन शेख इन्होंने सम्मानित किया कार्यक्रम में सभी मान्यवर रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article