आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

युवा कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पुतला दहन कर मांगा बर्खास्तगी, दूषित पानी से मौतों पर जताई नाराजगी | New India Times

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन पर, जिला युवा कांग्रेस भिंड के अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में भिंड शहर के परेड चौराहे पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।

मनीष पुरोहित ने कहा कि इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे संवेदनशील मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा में पेश आए और “घंटा” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

नगर कांग्रेस भिंड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि मंत्री के बयान ने गरीबों, पीड़ितों और पत्रकारिता का अपमान किया है और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले महिलाओं पर भी अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर में स्वच्छता के बावजूद दूषित पानी पीने से लोग मर रहे हैं और भिंड शहर में भी पानी की लाइन लीकेज के कारण सीवेज से मिल रही है, जिससे नलों में गंदा पानी आता है। सरकार को भिंड और प्रदेश के सभी शहरों के पीने के पानी की लाइनों की तत्काल देख-रेख करनी चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पुरोहित, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू लोधी, पार्षद दीपक शर्मा, रामहेत शाक्य, देवेश केवट, सुबोध तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संजू नरवरिया सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.