गुना में विशेष अभियान: भानपुरा के कंजर डेरों पर पुलिस-राजस्व-आबकारी की संयुक्त दबिश, 5.84 लाख की अवैध शराब बरामद | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांचौड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।

गुरुवार सुबह पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने चांचौड़ा थाना अंतर्गत ग्राम भानपुरा में कंजर डेरों पर अचानक दबिश दी। इस सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।

दबिश की भनक लगते ही आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने उनके अवैध कारोबार के ठिकानों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। इस कार्रवाई में लगभग 5.84 लाख की अवैध शराब और लहान बरामद की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.