पालक महासंघ मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में संपन्न, धर्मेंद्र सोनी बने बुरहानपुर जिला अध्यक्ष, राजेश भगत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पालक महासंघ मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में संपन्न, धर्मेंद्र सोनी बने बुरहानपुर जिला अध्यक्ष, राजेश भगत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य | New India Times

पालक महासंघ मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के सभी संभागों से बड़ी संख्या में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बुरहानपुर जिले से श्री राजेश भगत, श्री धर्मेंद्र सोनी और श्री नंदकुमार वाने ने सक्रिय सहभागिता की।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत श्री धर्मेंद्र सोनी को पालक महासंघ मध्यप्रदेश की जिला इकाई बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा का उपस्थित पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

बैठक में शिक्षा एवं अभिभावक हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार रहे:

प्रदेश के बंद शासकीय स्कूल भवनों को PPT मोड में पालक महासंघ को दिए जाने पर विचार।

संगठन का विस्तार जिला एवं तहसील स्तर तक आगामी 3–4 माह में पूर्ण करने पर सहमति।

प्रदेश के सभी संभागों एवं जिला/तहसील मुख्यालयों पर बुक एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय।

NCERT पुस्तकों को अनिवार्य करने और स्कूल बैग का वजन कम करने हेतु जिला कलेक्टरों से बातचीत।

1 जनवरी तक फीस व लेखा विवरण न देने वाले स्कूलों पर जुर्माना और फीस वृद्धि पर रोक लगाने हेतु कलेक्टरों को ज्ञापन।

अभिभावकों हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी करने पर चर्चा।

बैठक में समाजसेवी श्री राजेश भगत को पालक महासंघ मध्यप्रदेश का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विजय राठौर, श्रीमती प्रेमलता सांकले, राजीव खेडकर, अताउल्ला खान, अभय बालापुरकर, अजय राठौर, किशन चौहान, मोहन दलाल, रियाज उल हक, मंसूर सेवक सहित अनेक समाजसेवियों ने श्री धर्मेंद्र सोनी और श्री राजेश भगत को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बैठक का उद्देश्य प्रदेशभर के अभिभावकों की समस्याओं को संगठित रूप से शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु ठोस पहल करना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article