पुलिस अधीक्षक ने बुरहानपुर कंट्रोल रूम में ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में गत दिवस पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं विवेचकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन (ग्रामीण) द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान थाना प्रभारियों एवं विवेचकों से क्रमवार अपराधों की स्थिति की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित अपराधों एवं चालानों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण, गुमशुदा व्यक्ति, बालक एवं बालिकाओं की तलाश कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करने, लंबित खात्मा-खारिजी मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा लघु अधिनियम, जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के मामलों की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई करने, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं समयबद्ध निराकरण करने, स्थाई वारंटों की तामील कर वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी) में 100 प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित करने, तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में अंतिम बाउंड ओवर की कार्रवाई अनिवार्य रूप से करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा, डीएसपी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, निंबोला, नेपानगर, खकनार सहित संबंधित थानों के विवेचक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.