झाबुआ में चिराग फाउंडेशन द्वारा सातवां इज्तिमाई निकाह संपन्न, 6 जोड़ों ने किया सामूहिक विवाह | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में चिराग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इज्तिमाई (सामूहिक) निकाह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 6 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।

झाबुआ में चिराग फाउंडेशन द्वारा सातवां इज्तिमाई निकाह संपन्न, 6 जोड़ों ने किया सामूहिक विवाह | New India Times

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांसवाड़ा (राजस्थान) से जिला अंजुमन सदर हाजी एजाज़ खान पठान साहब उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी तकरीर में दूल्हा-दुल्हन को उनके फर्ज़, आपसी सेवा, समाज में नेक रास्ते पर चलने और अल्लाह के हुक्मों के अनुसार जीवन व्यतीत करने की नसीहत दी। साथ ही समाज की महिलाओं को पर्दे की अहमियत पर भी प्रकाश डाला।

चिराग फाउंडेशन झाबुआ द्वारा बाहर से पधारे सभी मेहमानों का प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

सामूहिक निकाह में शामिल जोड़े इस प्रकार हैं—

1- दूल्हा शाहबाज खान (पुत्र बसीर खान पठान, वडोदरा) एवं दुल्हन अलफिया खान (पुत्री शरीफ खान, राजगढ़)

2- दूल्हा नौशाद शाह (पुत्र अनवर शाह, मनावर) एवं दुल्हन आरज़ू शाह (पुत्री नजीर शाह, छोटा उदेपुर)

3- दूल्हा मुस्तफा खान (पुत्र नासीर खान, झाबुआ) एवं दुल्हन शिफा बी (आशीक मंसूरी, झाबुआ)

4- दूल्हा मोहम्मद अजहर (पुत्र बैतुल्लाह, आंबुआ) एवं दुल्हन तस्कीन (पुत्री समीउल्लाह, आंबुआ)

5- दूल्हा अख्तर खान (पुत्र फिरोज खान, अलीराजपुर) एवं दुल्हन अमरीन खान (पुत्री साजिद खान, झाबुआ)
दूल्हा दिलशाद रंगरेज (पुत्र इरशाद रंगरेज, मेघनगर) एवं दुल्हन माहेनूर खान (पुत्री साजिद खान, झाबुआ)

चिराग फाउंडेशन झाबुआ द्वारा यह सातवां इज्तिमाई निकाह आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत कर नवविवाहित जोड़ों के लिए दुआएं कीं। समाजसेवियों द्वारा दूल्हा-दुल्हन को उपहार स्वरूप नगद राशि भी भेंट की गई।

इस अवसर पर मुस्लिम पंचायत सदर कुतुबुद्दीन शेख, चिराग फाउंडेशन कमेटी सदर वसीम खान, सेक्रेटरी आरिफ अली सैयद, सदरेआला रियाज़ खान, खजांची अफरोज मकरानी एवं अफज़ल अंसारी, मीडिया प्रभारी कामिल हुसैन सहित शहर की विभिन्न कमेटियों का सराहनीय सहयोग रहा।

इज्तिमाई निकाह कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद गुलरेज कुरैशी एवं अफरोज मकरानी ने किया।

By nit