नेशनल टैलेंट सर्च (एन.टी.एस.) परीक्षा सम्पन्न | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नेशनल टैलेंट सर्च (एन.टी.एस.) परीक्षा सम्पन्न | New India Times

देश का सबसे बड़ी नेशनल टैलेंट सर्च (एन.टी.एस.)परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को संपूर्ण देश में एएमपी द्वारा आयोजित की गई। जिसमें छिंदवाड़ा जिले के दो परीक्षा केंद्रों में 300 परीक्षार्थी शामिल हुए एवं सम्पूर्ण देश में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा। इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक लेने वाले प्रतिभागियों को देश की 50 ख्याति प्राप्त कोचिंग सेंटरों में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

इस परीक्षा में कक्षा आठवीं नौ वीं 10वीं 11वीं 12वीं मदरसे में अध्ययनरत से लेकर कालेज स्तर तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मेडिकल ,इंजीनियर ,कंप्यूटर, ला, यूपीएससी, कैट,कोचिंग सेंटर में नि:शुल्क एडमिशन मिलेगा।

उक्त जानकारी परीक्षा केंद्र प्रभारी मोहम्मद ताहिर मदरसा मोहम्मदिया जुन्नारदेव एवं मयंक साहू उड़ान पब्लिक स्कूल ने दिया और बताया कि एन टी एस परीक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार ₹30 हजार द्वितीय पुरस्कार ₹20 हजार तृतीय पुरस्कार ₹10 हजार/- चौथे से दसवें स्थान तक₹2 हजार रूप और ग्यारहवें से 50 में स्थान तक को ₹ एक हजार एवं प्रत्येक स्टेट टॉपर को ₹ 1एक हजार रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को एकेडमिक इस्कालरशिप मेरिट कम मींस के तहत प्राप्त होगी। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण परीक्षा निःशुल्क आयोजित की गई। विद्यार्थियों से ऑनलाइन निःशुल्क फॉर्म भराए गए। और समस्त परीक्षा केंद्रों के द्वारा परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क प्रदान किया। प्रत्येक परीक्षार्थियों को आठ पेज के पेपर और ओएमआर शीट निःशुल्क वितरण किए गए।

इस परीक्षा का आयोजन एशोसीएशन मुस्लिम प्रोफेशनल मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर इदरीसी के कुशल नेतृत्व में आयोजित की  गई । उपरोक्त परीक्षा के लिए किसी से कोई राशि नहीं ली और ना किसी परीक्षा केंद्र को कोई भी राशि नहीं दी। सभी ने निःस्वार्थ  सेवा से देश के सबसे बड़े टैलेंट सर्च परीक्षा में अपनी सहभागिता दी। जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.