राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार द्वारा दिनांक 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रचार वाहनों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ये प्रचार वाहन शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोक अदालत के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए भेजे गए।

इस मौके पर राम किशोर पाण्डेय, अपर जिला जज, सुरेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा, सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सुरेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा ने समस्त जनमानस से अपील की है कि दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमों को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उनके निस्तारण का लाभ अवश्य उठाएँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article