श्रम पदाधिकारी एवं उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रयास से श्रमिक को मिला 40,000/-(चालीस हजार) का मुआवज़ा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष समाजसेवी प्रीतम महाजन को ठेकेदारी में काम करने वाले श्रमिक अमित कुशवाहा ने प्रोसेस दुर्घटना की सारी जानकारी बताते हुए शिकायत की थी।श्रमिक के शिकायत पर समाजसेवी प्रीतम महाजन ने श्रमिक अमित कुशवाहा को अपने साथ श्रम विभाग ले गए। वहां प्रोसेस ठेकेदार के नाम से कागजी कार्यवाही की गई और उच्च अधिकारी को भी शिकायत प्रेषित की गई।

श्रम पदाधिकारी एवं उपभोक्ता अधिकार संगठन के प्रयास से श्रमिक को मिला 40,000/-(चालीस हजार) का मुआवज़ा | New India Times


एक माह के भीतर श्रम विभाग ज़िला बुरहानपुर में पदस्थ कुशल श्रम पदाधिकारी कन्हैयालाल मोरे जी के निर्देश पर उद्योग नगर क्षेत्र के निजी प्रोसेस के ठेकेदार से श्रमिक हाथ मशीन में जाने से एक उंगली कटने का मुआवज़ा ₹ 40,000(अक्षरी चालीस हज़ार₹) श्रमिक अमित कुशवाहा को ठेकेदार गोपाल बारी चेक के माध्यम से दिलवाया और ठेकेदार को श्रमिक को कार्य पर दोबारा  रखने की निर्देश दिया।

श्रमिक अमित कुशवाहा को चेक मिलते ही श्रमिक ने श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे जी सहित उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यकारिणी अध्यक्ष समाजसेवी प्रीतम महाजन का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article