मुमुक्षु क्रिकेट लीग: आर्ट इलेवन और एसएसएमवी इलेवन फाइनल में; अभिषेक और अक्षत बने मैन ऑफ द मैच | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आयोजित हो रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आज दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल आर्ट-11 और यूथ-11 के बीच हुआ। आर्ट-11 ने 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूथ-11 ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी।

यूथ-11 के खिलाड़ी अभिषेक दीक्षित को 49 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौके की मदद से 77 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा सेमीफाइनल साइंस-11 और एसएसएमवी-11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एसएसएमवी-11 ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाए।

जवाब में साइंस-11 की टीम 12.3 ओवर में केवल 66 रन पर सिमट गई। इस मैच में एसएसएमवी-11 के खिलाड़ी अक्षत दीक्षित को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर. के. आज़ाद, उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.