मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
ज़िले के ग्राम बहादरपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के भव्य समापन अवसर पर धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समापन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित काल्याचे कीर्तन में बड़ी संख्या में हरिभक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) विशेष रूप से सम्मिलित होकर परम भक्तिमय वातावरण में कीर्तन का श्रवण किया।
कीर्तन का आयोजन हरिभक्त-पारायण श्री धनराज महाराज अंजाडे जी के मुखारविंद से संपन्न हुआ। उनके द्वारा प्रस्तुत दिव्य कीर्तन ने उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। कथा, भक्ति और कीर्तन की प्रवाहमान धारा में डूबकर श्रद्धालु अध्यात्म, भक्ति और आंतरिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठे।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि भागवत कथा मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध करने का सर्वोत्तम माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण का विस्तार होता है।
उन्होंने हरिभक्तों, युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता की सराहना की। समापन अवसर पर ग्राम बहादरपुर में भक्तिरस, भजन और पवित्र ध्वनियों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों, सेवादारों और हरिभक्तों को साधुवाद दिया।
श्रीमती चिटनिस के साथ नरहरी दीक्षित, विनोद चौकसे, मनोज महाजन, रघुनाथ महाजन, रूद्रेश्वर एंडोेले, रवि काले, उमेश शाह, महेन्द्र चौधरी, मोहन बावस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व भक्तगण उपस्थित रहे।

