राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार-प्रसार वाहन 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, गांवों, मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनजागरूकता फैलाएगा।

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार (तृतीय), राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप कुमार जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओम प्रकाश मिश्र (तृतीय), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति अग्रवाल, अन्य न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं LADCS से जुड़े अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.