होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

6 दिसम्बर 1946 को स्थापित होमगार्ड के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

मुख्य कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के जवान किसी भी आपदा, संकट अथवा युद्ध जैसी स्थिति में सदैव समर्पण, अनुशासन और तत्परता के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा हो या सामरिक चुनौती हमारे जवान सेवा, साहस और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, और देश तथा प्रदेश की सुरक्षा में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।  उन्होंने सभी को राष्ट्र और प्रदेश के विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा चारों प्लाटूनों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। परेड में आपदा रेस्क्यू वाहन तथा एसडीईआरएफ के जवान भी अपने आधुनिक आपदा बचाव उपकरणों के साथ सम्मिलित हुए। इसके उपरांत होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शशिधर पिल्लई ने महामहिम राष्ट्रपति, गृह मंत्री एवं महानिदेशक होमगार्ड/नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंधन के संदेशों का वाचन किया तथा सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न | New India Times

सांस्कृतिक कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कन्या महाविद्यालय झाबुआ की छात्राओं तथा काकनवानी के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, सहायक कलेक्टर  आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ  भास्कर गाचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल एवं अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.