रोडवेज बस स्टैंड चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी गुरदयाल गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाज़ार क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर 2 दिसंबर को जिला हरदोई के तहसील शाहाबाद, थाना बेहटा के निवासी बालकृष्ण बाजपेई का बैग सवारी वाहन UP 78 LN 5542 पर रखा हुआ था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था।

सदर बाज़ार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर, ग्राम तालपुर निवासी 55 वर्षीय गुरदयाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीन सोने की अंगूठियाँ और 550 रुपये नकद बरामद किए गए।

उप निरीक्षक अक्षय पवार ने पुलिस टीम के साथ पक्का दीवान तालाब वाली सड़क, गाड़ियां चुंगी की तरफ से गुरदयाल को गिरफ्तार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article