छिंदवाड़ा जिले में अब 1594 मतदान केंद्र: निर्वाचन आयोग ने 132 नए केंद्रों को दी मंजूरी | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिले के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के बाद अब जिले में कुल 1594 मतदान केंद्र हो गए हैं, जो पहले 1462 थे। यानी जिले में 132 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं।

नए मतदान केंद्र उन स्थानों पर प्रस्तावित किए गए थे जहाँ मतदाता संख्या 1200 से अधिक थी या मतदान केंद्र की दूरी अधिक थी। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार भेजे गए इन प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार बढ़ी है—

• जुन्नारदेव: 277 से बढ़कर 302

• अमरवाड़ा: 348 से बढ़कर 370

• चौरई: 273 से बढ़कर 287

• छिंदवाड़ा: 312 से बढ़कर 343

• परासिया: 252 से बढ़कर 292

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों में हुए इन परिवर्तनों की सूचना सभी राजनीतिक दलों को देने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश सभी निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article