मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक कुलदीप कुमार, थाना सदर बाज़ार, ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान विजय यादव (22) को शाहबाज़नगर रोड, गदियाना की तरफ से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
उप निरीक्षक अजीत सिंह, थाना पुवायां, ने रात्री गश्त के दौरान सौरभ (27) को शाहजहांपुर—कुझेवा बाईपास के पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

