रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरिश्वरजी महाराज साहब के वर्तमान गादीपति, पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरिश्वरजी महाराज साहब के प्रभावी पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरिश्वरजी महाराज साहब एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरिश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद तथा पूज्य साध्वी श्री तत्त्वलता श्रीजी महाराज साहेब एवं साध्वी श्री अनेकांतलता श्रीजी महाराज साहेब की प्रेरणा से, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेंद्र जयंतसेन पाठशाला में मासिक पुरस्कारों का वितरण किया गया।
पाठशाला संचालिका श्रीमती निशा बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि पाठशाला में प्रतिमाह बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जाते हैं। इसी क्रम में सोमवार को नवंबर माह के मासिक पुरस्कार महिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला चौरड़िया एवं वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रतनबेन संघवी द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया सहित पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।

