अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
सदर विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु में SIR (Special Integrated Revision) प्रक्रिया को मजबूत करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी को सदर विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर का SIR PDA प्रहरी (प्रभारी) नियुक्त किया गया है।
डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी समाजवादी छात्र सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव भी हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, युवाओं के बीच लोकप्रियता और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को उठाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, मतदाताओं की समस्याओं का समाधान कराने तथा BLO और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में डॉ. मौर्य की भूमिका अहम रहेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. गोविन्द मौर्य प्रेम जी ने कहा कि वे क्षेत्र के प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम सही ढंग से सूची में जोड़ने, सुधार कार्य में सहयोग करने और जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा— “मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है। हर नागरिक का नाम सही तरीके से दर्ज हो, यही हमारा लक्ष्य है।”
स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वे क्षेत्र में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्य करेंगे।
