आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा सेवा नेत्रालय सिंधी बस्ती, बुरहानपुर में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 29 नवम्बर 2025 शनिवार को सेवा नेत्रालय, सिंधी बस्ती, बुरहानपुर में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिस में 32 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा यादव के द्वारा मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श एवं इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया।

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल के स्टाफ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article