पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने थाना करमा में सुनी फरियादें, समाधान दिवस के बाद किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने थाना करमा में सुनी फरियादें, समाधान दिवस के बाद किया आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

दिनांक 22.11.2025 को जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा थाना करमा पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस के पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना करमा का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई तथा जनसुनवाई से संबंधित व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article