पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ SIR के संबंध में की बैठक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

पूर्व मंत्री डॉ द्विवेदी ने कहा कि- SIR अभियान पर फोकस: भाजपा इन बैठकों में मतदाताओं की सूची में नए नाम जोड़ने और विसंगतियों को दूर करने के लिए चलाए जा रहे ‘SIR’ (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान पर चर्चा कर रही है।

पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ SIR के संबंध में की बैठक | New India Times

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और मतदाता सूचियों को अपडेट करना है एवं चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश में शुरू मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का काम करेंगे।

विशेष रूप से नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए। बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप नारायण त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेतागण अमित दुबे गुड्डू यादव संजय मिश्रा अमित मिश्रा पप्पू गौंड टाइगर पटेल मनोज यादव रमाकांत यादव सदानंद शुक्ला कन्हैया विश्वकर्मा सहित भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article