झिलमिली से दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

झिलमिली से दो बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात | New India Times

चौरई थाना क्षेत्र के हाइवे से लगे ग्राम झिलमिली में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 2 से 3 बजे के बीच शातिर नकाबपोश चोरों ने मुकेश वर्मा की गाड़ी क्रमांक MP 28 MZ 1905 तथा अहफाज उर्फ जानी मंसूरी निवासी झिलमिली की रॉयल एनफील्ड बुलेट गाड़ी क्रमांक MP 24 BH 2063 चोरी कर ली।

यह पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

By nit