बुरहानपुर पब्लिक स्कूल,(BPS) न्यू इंदिरा कॉलोनी में आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर की ओर से आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यभारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा 2 नवम्बर रविवार को बुरहानपुर पब्लिक स्कूल(BPS), न्यू इंद्रा कॉलोनी, बुरहानपुर में बाल रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, दंत रोग विभाग एवं आहार विभाग से संबंधित एक सफल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 125 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पीयूष सूर्यवंशी (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. अपूर्वा यादव सूर्यवंशी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. तनिष्क श्रॉफ ( दंत रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. कपिल चौरसिया ( आहार विशेषज्ञ) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया  गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।

सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में और बुरहानपुर पब्लिक स्कूल, डॉ. डिफेलीस हैल्थ केयर की टीम एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल स्टाफ  के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

By nit