मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद में हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, जिसका जीता-जागता उदाहरण तब सामने आया जब भाजपा नगर पालिका परिषद के कुछ पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव को एक शिकायत पत्र सौंपा।

शिकायत में पार्षदों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के सभापति पद से हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी और वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद प्रमिला पाल ने जिला अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
एक नज़र इधर भी
भाजपा द्वारा चुनाव के समय टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़े प्रमोद बंदेवार ने भाजपा की जीत के बाद पार्टी को समर्थन दिया था। इसके बावजूद उन्हें नगर पालिका परिषद में किसी भी पद से नहीं नवाजा गया।
इनका कहना है
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे का कहना है कि “सामान्य प्रक्रिया के तहत पीआईसी में बदलाव किया गया है। परिषद को तीन साल हो चुके हैं, इसलिए अन्य पार्षदों को भी मौका देना आवश्यक था।”

