जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से दुष्कर्म, आरोपी सफाईकर्मी जयशंकर 3 घंटे में गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से दुष्कर्म के आरोपी सफाईकर्मी जयशंकर को पुलिस ने मात्र तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महिला अपने जेठ की तीमारदारी के लिए जिला अस्पताल आई थी।

सोमवार को महिला ने चौक कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि अस्पताल के सफाईकर्मी जयशंकर ने उसे अच्छी दवाई दिलाने और बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर से मिलवाने का झांसा दिया। इसके बाद वह महिला को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने शौचालय में ले गया, जहाँ उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूचना मिलते ही थाना चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, एसआई विनय कुमार और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी जयशंकर निवासी थाना कांट को बरेली मोड़ के पास से तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article