थांदला में ‘पुलिस–पत्रकार–पब्लिक’ दीपावली मिलन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Time’s

झाबुआ जिले के थांदला में पुलिस–पत्रकार–पब्लिक (PPP) के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव और थाना प्रभारी के सहयोग से किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन, पत्रकारों, लेखकों एवं शायरों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।

थांदला में ‘पुलिस–पत्रकार–पब्लिक’ दीपावली मिलन समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न | New India Times

बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच यह मिलन समारोह सौहार्द और एकता का संदेश देता नज़र आया। इस आयोजन में थांदला, मेघनगर, खवासा और जोबट के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं राहुल बारपुते पुरस्कार से सम्मानित श्री सुरेंद्र काकरिया भी इस समारोह में पहुँचे।

वे व्यस्तता के कारण ऐसे आयोजनों में कम ही हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस बार उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। अपने संबोधन में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र काकरिया ने कहा कि “पत्रकार जनता और पुलिस प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाता है। उसकी कलम की धार समाज और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर समय तेज रहनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन के अच्छे कार्यों की प्रशंसा जितनी आवश्यक है, उतना ही उसकी कमियों और अव्यवस्थाओं को उजागर करना भी पत्रकारिता का धर्म है।

उन्होंने एसडीओपी नीरज नामदेव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मिलन समारोह क्षेत्र में एकता और समन्वय का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
समारोह में थांदला एसडीएम, तहसीलदार और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों का स्वागत किया गया, वहीं पत्रकारों ने भी पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार मनिष गिरधाणी और राजू वैध ने किया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं एवं आपसी समन्वय को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.