जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के महाकौशल एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कोदो और कुटकी उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
यह उपार्जन श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राज्य के 16 जिलों — जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सतना, मऊगंज, बालाघाट एवं सिवनी — में किया जा रहा है।
खरीफ वर्ष 2025 के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित था। लेकिन किसानों के हित को देखते हुए, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप सचिव श्री संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि अब पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दी गई है।

