खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

खबर कवरेज के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र | New India Times

सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव निवासी एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार आलोक पति तिवारी पर खबर कवरेज के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकार ने जिला स्थायी समिति/जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार आलोक पति तिवारी ने अपने गांव के खेल मैदान पर किए गए अवैध अतिक्रमण की शिकायत 04 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के आधार पर संबंधित लेखपाल ने मौके पर पहुँचकर अतिक्रमणकारियों को 3 नवंबर तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।

इसी कार्रवाई से नाराज़ अतिक्रमणकारियों ने पत्रकार पर हमला करने की योजना बनाई। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की रात उस समय हुई जब वह अपने पत्रकार साथी सुभाष पांडेय निवासी गोरारी को छोड़कर वापस घर लौट रहे थे।

रास्ते में दुधनाथ पासवान के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों सावन कुमार यादव (35) पुत्र शिवलोचन यादव, राजीव यादव (28) पुत्र शिवलोचन यादव, संजीव यादव (30) पुत्र शिवलोचन यादव, माझिल यादव (28) पुत्र राम सजीवन यादव, शिवलोचन यादव (60) पुत्र स्व. घुरन यादव, राहुल यादव (32) पुत्र राम सजीवन यादव, राम सजीवन यादव (50) पुत्र स्व. वीरबल यादव एवं राममूर्ति यादव (50) पुत्र स्व. घुरन यादव ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और भाला से हमला कर दिया।

हमले में पत्रकार आलोक पति तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने हमले के दौरान उनके जेब में रखे 3,000 रुपये व गले की सोने की चैन छीन ली तथा उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच पाई।

पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.